रायपुर
सशक्त भारत के लिये सशक्त एलआईसी की जरूरत -डॉ. विप्लव, महापात्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन ने एल आई सी के मंडल कार्यालय मे एक सेमिनार का आयोजन किया द्य इसे संबोधित करते हुए विचारक डॉ विप्लव बंदोपाध्याय ने कहा कि एल आई सी के विनिवेशीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है द्य केन्द्र सरकार के इन कदमों से देश की आर्थिक संप्रभुता को ही खतरा पैदा हो गया है द्य इस देश का वाम जनवादी आंदोलन बीमा क्षेत्र मे प्रस्तावित सुधारों का कड़ाई से विरोध करते हुए आम जनता से आव्हान करता है कि राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग की हिफाजत के संघर्ष को मजबूत बनाए।
एसोसिएशन के महासचिव धर्मराज महापात्र ने प्रस्तावित बीमा संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि बीमा क्षेत्र मे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने, अभिकर्ताओं हेतु कम्पोजिट लाईसेंस जारी किये जाने, निजी कंपनियों हेतु साल्वेंसी मार्जिन की सीमा मे कमी करने तथा एक ही कंपनी को जीवन व आम बीमा दोनों क्षेत्रों मे काम करने की अनुमति दिये जाने के प्रस्तावों को समूचे बीमा उद्योग के लिए हानिकारक निरूपित किया।
सभा को विकास अधिकारी संघ के स्थानीय सचिव आर के मीणा, आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पेंढारकर, लाईफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मंडलीय अध्यक्ष अरुण कुमार मोदी, सचिव सतीश शर्मा, बीके ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि एल आई सी का निजीकरण रेकने देशभर मे आम जनता को जोडक़र संयुक्त संघर्षो को आगे बढ़ाया जा रहा है और आगामी दिनों यह संघर्ष और तेज होगा। सेमिनार का संचालन संगठन के महासचिव सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष राजेश पराते आभार जताया।