रायपुर
चक्का जाम में बेइज्जत हुई शिक्षिकाएं महिला आयोग की शरण में गई
20-Jan-2025 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। रविवार देर रात लाठी डंडा से मारपीट और बैड टच कर बेइज्जत करने के विरोध में बीएड सहायक शिक्षकाओं ने महिला आयोग के अध्यक्ष से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।ये शिक्षक व उनके पालक तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दिन भर से देर रात तक धरने बैठे थे।
सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा पने बताया है कि शिक्षक व पालक तेलीबांधा तालाब से अंबेडकर चौक जाकर अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर संविधान व न्यायपालिका का सम्मान करना चाहते थे। लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। श्री झा ने कहा है कि आदिवासी शिक्षक विरोधी सरकार अंबेडकर विरोधी भी साबित हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे