रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। राजधानी में एक और हत्या हो गई। माना कैंप इलाके के टेमरीगांव में बीती रात एक दंपत्ति ने एक युवक की हत्या कर दी ।
माना पुलिस के मुताबिक यह घटना रात डेढ़़ बजे की है। पति करण बंजारे और उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे (38) ने रात करीब 1.30बजे शारदा विहार कॉलोनी में बनरसी निवासी संजय जांगड़े (36)के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। इस घटना की सूचना एक अन्य पड़ोसी माना कैंप 20 ब्लाक निवासी गोपाल चौधरी(53)ने रात 2.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला हवलदार को के सूचक गोपालकर चौधरी ने सूचना दी कि शारदा विहार कालोनी टेमरी गायत्री चक्रवर्ती के मकान में किराए से रह रहे ब्यक्ति लडाई झगडा कर रहे हैं।
इस सूचना पर पेट्रोलिंग टीम के साथ गायत्री चक्रवर्ती के मकान शारदा विहार कालोनी टेमरी पहुंची । तो देखी कि एक व्यक्ति मकान के आंगन में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है ।इसके सिर तरफ लोहे की हथौडी थी उस पर खून के धब्बे थे?। वहां के किरायेदार करण बंजारे से पूछताछ की तो वह बताया कि उसकी पत्नि पुष्पा बंजारे पूर्व परिचित एवं रिश्तेदार संजय जांगडे को किन्ही कारणवश लोहे की हथौडी से सिर पर मारकर हत्या कर दी है। पुलिस 103 का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक इन्हीं के घर में किराए से रहता था और रिश्तेदार भी था। एक यह भी जानकारी दी गई है कि करण और पुष्पा ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।और इसी आक्रोश में जान ले ली। यह घटना किसी विवाद या संदेह के आधार पर हुई पुलिस पड़ताल कर रही है। माना पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को मौके पर पकड़ लिया है। दोनों ने भागने का प्रयास नहीं किया है।