रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर , 20 जनवरी। रविवार को अभनपुर बस स्टैंड में कोसरिया मरार पटेल समाज के तत्वावधान में शाकंभरी जयंती पर सब्जी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि मरार पटेल समाज बहुत ही मेहनतकश समाज है, सब्जी भाजी उत्पादन के माध्यम से प्रकृति से जुडक़र पर्यावरण संरक्षण में भी अहम् भूमिका निभा रहे हैं। समाज रचनात्मक कार्यों से अन्य समाज को भी जागरूक कर छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मरार समाज द्वारा प्रतिवर्ष सब्जी वितरण कर लोगों को शाकाहार के लिए प्रेरित करने की सराहना की। कहा- धरती का श्रृंगार पटेल समाज करता है।
सभा को प्रदेशाध्यक्ष सुनील पटेल, संरक्षक ब्रम्हदेव पटेल,जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले , जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल, तारा पटेल, खेलु पटेल, कुबेर पटेल, महेन्द्र पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।इस मौके पर विधायक इंद्र कुमार साहू को समाज के लोगों ने सब्जी से तौलकर स्वागत किया।
सभी अतिथियों को आयोजकों ने सब्जी की टोकरी भेंटकर विदाई दी। अन्य उपस्थित दो हजार लोगों को भी सब्जी वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत बैस, नपाध्यक्ष अध्यक्ष कुन्दन बघेल, प्रवीण बजाज, सूरज साहू, चेतना गुप्ता, नंदनी साहू, बलविंदर गांधी, शिवनारायन बघेल, समाजसेवी टिकेंद्रसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज अभनपुर राज के पदाधिकारियों व समाज के लोग शामिल हुए।