रायपुर
अभनपुर पालिका में 7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 20 जनवरी। अभनपुर नगर पालिका प्रांगण में 7 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन विधायक इंद्र कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि आज अभनपुर नगर पालिका में विकास का एक नया आयाम जुड़ा है। विकास में कोई कमी नहीं होगी। विधायक निधि सहित शासन से हरसंभव प्रयास कर विकास कार्य के लिए मांग की जाएगी। इसके लिए आवश्यक है भाजपा के पार्षद एवं अध्यक्ष को विजय दिलाना।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारियों का पूरा सम्मान कर रहे हैं। प्रदेश की विष्णु देव की सरकार भी महतारी वंदन एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से महिलाओं शत् प्रतिशत लाभ दे रही है। आवश्यकता है आज शासन के विभिन्न संचालित योजनाओं का जानकारी प्राप्त कर लाभ लेने की। सभा को नपा अध्यक्ष कुंदन बघेल उपाध्यक्ष किशन शर्मा, भरत बैस ने भी संबोधित किया,।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत बैस, प्रवीण बजाज, पप्पू ठाकुर, शिव नारायण बघेल, सुनील प्रसाद, राजा राय, सूरज साहू, हेमंत तारक, गोयल भट्ट, लौटन गिलहरे, वेद प्रकाश ठाकुर, रामचरण चक्रधारी, रमेश तारक, रवि बघेल, राघवेंद्र साहू, मुकेश ढीढी, कैलाश गुप्ता, धनेश्वर साहू, चेतना गुप्ता, नंदनी साहू, मीना साहू, कार्यक्रम का संचालन हेमंत साहू द्वारा किया गया आदि लोग उपस्थित थे।