रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। शराब पीने पैसे न देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये दोनों पिछले चार माह से फरार थे।
श्रीमति अनिता सोनी ने 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया था । वह घर के सामने अपने बड़े भाई गोविन्द साहू के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी तभी तिलक साहू, बिट्टू निर्मलकर एवं अनिल सिन्हा आये और तिलक साहू ने कंधे पर हाथ रखते हुए अनिता से शराब पीने के लिये रूपए मांगें। उसके मना करने पर तीनो ने गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी।इनमें से तिलक साहू ने अपने हाथ में रखे किसी वस्तु से अनिता के दाहिने कान, हाथों एवं सिर में वार करते हुए चोट पहुंचाया। बीच बचाव करने पर अनिता की मां एवं बड़े भाई से हाथ मुक्के मारपीट की। इस रिपोर्ट पर धारा-296,115 (2),351 (3),119(1),3(5) बीएनएस दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। जो फरार हो गए थे। कल पुलिस को सूचना मिली की दोनों खमतराई क्षेत्र में है ।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नीलकमल उर्फ बिट्टू निर्मलकर 21 गंगा नगर,अनिल उर्फ टिकेन सिन्हा 19 दुर्गा मंदिर के पास गंगा नगर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा।