रायपुर

जूते पहनघर में घुसने को लेकर युवतियों में गाली गलौज मारपीट
19-Jan-2025 4:18 PM
जूते पहनघर में घुसने को लेकर युवतियों में गाली गलौज मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। 
जूते पहनकर घर में घुसने को लेकर  युवतियों और कबाड के सामान बेचने खरीदने के विवाद पर मारपीट हुई। 
सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक कटोरा तालाब निवासी चंपा ध्रुव ने निहारिका महानंद, सीमा पर गाली गलौज हाथ मुक्के से मार पीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वे दोनों शुक्रवार रात चंपा के घर जूते पहनकर घुस गए थे। चंपा ने एतराज किया तो दोनों ने मारपीट की ।

इधर गुढिय़ारी के बसंत विहार कॉलोनी में रमेश चौहान व साथी ने आकाश खंडे के साथ कबाड़ के सामान की खरीदी बिक्री की बात पर गाली गलौज हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की ।
इधर कल रात  राजा तालाब के नूरानी चौक पर सद्दाम मुकाती और उसके साथियों ने जसरूद्दीन खान पर चोरी करने का आरोप लगा गाली गलौज कर हाथापाई की। पुलिस इन मामलों में धारा 296,351-2,115-2,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट