रायपुर

शराब दुकान से व्हिस्की, शो रूम से बाइक चुराने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
18-Jan-2025 7:18 PM
शराब दुकान से व्हिस्की, शो रूम से बाइक चुराने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। खमतराई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंग्रेज़ी शराब दुकान में चोरी करने वाले आधा दर्जन को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 4  नाबालिग हैं। इनमें से एक

 लाला देवर एवं विकास देवार उर्फ लोचा पूर्व में भी  जेल जा चुका है। इन लोगों ने चोरी की 2 बाइक का इस्तेमाल कर चोरी की थी।

दोनो मोटर सायकल पल्सर एनएस 125 को  छावनी के शो रूम से चोरी किया था। और से 60 जम्मू स्पेशल व्हीस्की  चोरी की थी। जितेश कुमार बांधे निवासी मुरा खरोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  प्रार्थी व्यास तालाब बिरगांव के  विदेशी शराब दुकान के मुख्य विक्रेता के पद पर कार्यरत है।

14 जनवरी की रात्रि 10 बजे दुकान को बंद करके सुरक्षाकर्मी माईकर बाक को तैनात करके अपने निवासी मोवा में चला गया था। अगले दिन 1 सुबह 9 बजे सुरक्षाकर्मी माईकल ने सूचना दी कि दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर शटर को उखाडक़र मदिरा दुकान में घुसकर जम्मू स्पेशल व्हीस्की पौवा 144 नग, रेड लेबर 2 बाटल, 1 नग स्टरलिंग, 2 बाटल एवं 1 नग स्टलरिंग कीमती 27,520/- को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 26/25 धारा 331 (2), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर राजा देवार, विकास देवार को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रांसपोर्ट नगर विदेशी शराब दुकान में 04 अपचारी बालको के साथ मिलकर शराब चोरी करना स्वीकार किए।

 आरोपियों के कब्जे से 2  सोल्ड मोटरसाइकिल पल्सर हृस्125 के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों गाड़ी को छावनी शोरूम से चोरी कर लाना बताएं। आरोपियों से कुल 60 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की तथा शराब बिक्री रकम 1600/- एवं घटना में प्रयुक्त दो नग प्लसर मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- लाला देवार (23)बंजारी नगर देवारपारा रावाभाठा,  विकास देवार (19)बंजारी नगर देवारपारा रावाभाठा । विधि के साथ संघर्षरत 4 बालक।


अन्य पोस्ट