रायपुर

अब लिपिकों ने भी हड़ताली शिक्षकों का समर्थन किया
18-Jan-2025 7:13 PM
अब लिपिकों ने भी हड़ताली शिक्षकों का समर्थन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। तूता धरना स्थल पर से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलनकारी बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त शिक्षकों के आंदोलन का अब लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया है। आज  कर्मचारी नेता विजय कुमार झा के साथ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने भी  समर्थन करते हुए सभा को संबोधित किया।

तिवारी ने कहा कि प्रदेश के लिपिक सेवा समाप्ति के विरुद्ध संघर्षरत सहायक शिक्षकों के साथ है। वही श्री झा ने आंदोलन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज एवं पूर्व विधायक श्री धनेन्द्र साहू सहित मानिकपुरी समाज के नेताओं के द्वारा भी तूता पहुंचकर समर्थन व्यक्त किए। उन्हें मिल रहे समर्थन को हड़ताली सहायक शिक्षकों के लिए सकारात्मक स्थिति होना कहा है। प्रदेश में पहली बार आंदोलनकारी को सामाजिक समर्थन मिलना भी चट्टानी एकता का परिचायक है। साहू समाज, सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज,छत्तीसगढ़ सर्व समाज, मानिकपुरी समाज, ब्राह्मण समाज आदि का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। सेवा समाप्ति आदेश वापस न होने पर अब आंदोलन को और अधिक तेज करने और गति देने का संकल्प हड़ताली सहायक शिक्षकों ने लिया है।


अन्य पोस्ट