रायपुर

बजट से पहले कई वित्त अफसरों के तबादले, बड़े बजट के निगम विभागों में बदलाव
18-Jan-2025 4:05 PM
बजट से पहले कई वित्त अफसरों  के तबादले, बड़े बजट के  निगम विभागों में बदलाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। सरकार इन दिनों नया बजट बनाने में व्यस्त है और वित्त विभाग ने विभागीय संचालनालयों, निगम मंडल के फायनेंस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कुछ ऐसे अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं जिन्हे लेकर वित्त अफसरों में तरह तरह की चर्चा है।

वित्त विभाग से जारी अलग अलग आदेशानुसार जेडी अतुल कुलश्रेष्ठ को संस्थागत वित्त के प्रभार से मुक्त किया गया। प्रशांत लाल जेडी जीएसटी मुख्यालय को जेडी  मुद्रांक पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह से चंद्र प्रभा सोनवानी जेडी उद्योग संचालनालय को स्मार्ट सिटी रायपुर से मुक्त कप समीर मिश्रा लेखाधिकारी पुरातत्व को स्मार्ट सिटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया ।

अपर संचालक स्वास्थ्य आरपी सिंह ,कन्हैया सिंह मरावी एक-दूसरे की जगह स्थानांतरित किए गए हैं। बलरामपुर के कोषालय अधिकारी संतोष सिंह को आबकारी निगम में वित्त सलाहकार पदस्थ किया है। मीनाक्षी शुक्ला को दवा निगम से जेडी वित्त गृनिमं, अतुल कुलश्रेष्ठ को संचालनालय से दवा निगम, राजेंद्र सिंह को दवा निगम से हटाकर पीसीसीएफ अरण्य भवन भेजा गया


अन्य पोस्ट