रायपुर
गजनी ने मंगल पर लोहे के पाइप से किया हमला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। पुलिस ने कल शाम मारपीट के मामले दर्ज किया है। इनमें परित्यक्ता महिला को ताना देकर दुव्र्यवहार कर हाथ मुक्का और बेट से हमला करने वाले पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। वहीं सडक़ पर कट मारने और शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करने पर युवक ने महिला पर हाथ मुक्का ईट पत्थर से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा निवासी गोदावरी कनवरे ने कल शाम मुजगह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लडक़ी लोकेश्वरी वर्मा उर्फ पूजा वर्मा अपनी 8 वर्ष की बेटी के साथ बीएसयूपी कालोनी बोरियाकला में रहती है। उसका पति कुछ दिनों से अलग रहता है। इस बात को लेकर पड़ोस में रहने वाली सिमरन कनवरे एवं उसका पति हरीश महापात्र लोकेश्वरी को ताना देकर विवाद करते थे। शुक्रवार शाम को भी सिमरन और हरीश लोकेश्वरी को इसी बात के लिए ताना दे रहे थे। जिसे मना करने पर सिमरने और हरीश ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे लकड़ी के बेट से हमला कर दिया। इस हमले से लोकेश्वरी को चोट और जिसका इलाज अस्पताल में कराया गया। कल शाम पुलिस ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी को गंभीर चोट आई है और मेकाहारा में उसका इलाज चल रहा है। तब गोदावरी कनवरे अपनी लडक़ी गौरी सेन्द्रे मेकाहारा पहुंचे तब पूजा ने बताया कि रात 9 बजे करीब सिमरन एवं हरीश महापात्र ने मुझे उलाहना देकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी। सिविल लाइन इलाके के यादव पारा राजातालाब में कल शाम सडक़ पर कट मारकर चलाने से मना करने पर मोहल्ले के श्री और छोटू ने आशुतोष महानंद के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। आशुतोष महानंद ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई, उसने बताया कि श्री और छोटू मोहल्ले में अपनी बाइक को तेज रफ्तार से चलाकर रास्ते में जाते समय कट मारकर चला रहा था। जिसे मना करने पर श्री और छोटू आशुतोष के साथ जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों ने वहीं पड़े लकडी के पटिया से गर्दन एवं सिर हमला कर चोट पुहंचाया।
मोवा इलाके में भी कल दोपहर घर के सामने सीसी रोड़ बनवाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गजनी नाम के युवक ने लोधीपारा निवासी मंगल विभार के साथ गाली गुप्तार कर लोहे के पाईप से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ 296, 351-2, 115-2, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।