रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। पीएम आवास योजना अंतर्गत ‘मोर मकान मोर आस ‘ के तहत आज मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदलसिवनी, कचना स्थल के 220 परिवारो को आवास आबंटन किया गया। आवासों का आबंटन समस्त हितग्राहियो, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, प्रभारी सहायक अभियंता अमित बोस, उप अभियंता सुश्री अंकिता अग्रवाल की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से पूर्ण पारदर्षिता के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत कुल 11044 मकान स्वीकृत है। जिसमें से 8986 मकानों का आबंटन पूर्ण कर हितग्राहियो को हितग्राही अंशदान की राशि पूर्ण रूप से जमा करने उपरांत सर्वसुविधा युक्त मकान का पजेशन दिया जा रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसियो को 02 वर्ष की अवधि तक निर्मित आवासो में आने वाले लिकेज, सिपेज, पेंटिग, प्लास्टर क्रैक एवं अन्य समस्याओं का सुधार करना होगा। हितग्राहियों को पजेशन देने के पूर्व हितग्राहियो द्वारा आबंटित आवास का संपूर्ण निरीक्षण किया जाता है तत्पश्चात मकान का पजेशन लिया जाता है।