रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। दो महीने तक कोमा में जिंदगी से संघर्ष कर रहे सिंधी समाज के पुरोहित यश शर्मा ने आखिर मंगलवार की शाम तोड़ दिया। उसका अपहरण कर शगुन फार्म हाउस में बंद कर बेदम पीटने वाले करोड़पति कारोबारियों के फरार तीनों बेटों तुषार आहूजा, यश खेमानी, तुषार पंजवानी, चिराग पंजवानी के आज सरेंडर करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का एक अन्य आरोपी दो महीने पहले बैंग्लोर से गिरफ्तार कर लाया था। इन तीनों की गिरफ्तारी न होने और पुलिस की लापरवाही से नाराज सिंधी समाज के लोगों ने 15 जनवरी को एसएसपी के सामने प्रदर्शन किया था, और कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्कार का ऐलान किया था।
घटना के बाद एसपी लाल उम्मेद सिंह ने सिंधी समाज के नेताओं, और परिजनों से चर्चा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी दौलतराम पोर्ते की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम बनाई है। इससे तेलीबांधा थाने को अलग रखा गया है। एसपी ने 15 दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
एसपी के आश्वासन के बाद परिजन मृत युवक यश शर्मा का अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दोपहर बाद यश का अंतिम संस्कार किया गया। तेलीबांधा निवासी यश शर्मा को विगत 13 अक्टूबर को तीन बड़े कारोबारियों के बेटे ने अपहरण कर पिटाई की थी। इसके बाद यश को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की शाम मौत हो गई। इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। यहां तक आरोप है कि जांच से जुड़े पुलिस कर्मी, इन करोड़पति युवकों को फरार बताकर बचाते रहे हैं।