रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। राजधानी में सायबर ठगी का मामला प्रकाश में आया। अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया। ठग ने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कराने के दौरान फोन क्लोन बनाकर दो लोगों के खाता से 4.55906 रूपए को धोखे से निकाल लिया। पुलिस ने बीएनएस 318-4 का मामला दर्ज किया।
सुबोध ठाकूर ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि कृष्णा नगर तिल्दानेवरा में रहता है। और असंभव स्टील पावर लिमि. सरोरा में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सुबोध ठाकुर बताया कि 8 जनवरी को उसने अपने मोबाइल पर गुगल क्रोम के माध्यम से कार बुक करने के लिए ट्रेवल्स एजेंट का नम्बर सर्च किया था। जिसके बाद उसके फोन पर किसी राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति का लगभग 10.30 बजे सुबह फोन आया, जिसमें उसने खुद को तिरूपति ट्रेवल्स का संचालक होना बताया। कार बुकिंग के लिए 150 रू. मांग किया जिसपर सुबोध ने कैश पेमेंट करने की बात पर अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाईन पेमेंट करने पर ही बुकिंग होने का झांसा दिया। सुबोध उसकी बातों में बा गया और उसने अपने के्रडिट कार्ड से 150 रूपए जमा करना चाहा तो कार्ड से पेमेंट नहीं हुआ। फोन पर बातचीत के दौरान तिरूपति ट्रेवल्स के संचालक ने मोबाइल फोन हैक कर लिया। कुछ देर बाद कॉल कर कहा कि आपकी बुकिंग हो गई। लगभग ढाई बजे मोबाइल पर ट्रान्जेक्शन का मैसेस आया। जिसमें उसके एसडीएफसी बैंक खाता से पहला ट्रान्जेक्शन 2 बजकर 34 मिनट पर 74999 रू दूसरा 2 बज के 34 मिनट पर 74999/-, तीसरा 2 बज के 40 मिनट में 74999/-, चौथा 2 बज के 41 मिनट में 49046 /-,पांचवा 2 बज के 52 मिनट में 72906/- कुल 5 मैसेज पर क्रेडिट कार्ड से 346906/-रू. ट्रांजेक्शन कर अज्ञात व्क्ति ने फ्राड किया। सुबोध ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
इधर 16 से 13 जनवरी के बीच रजवाडा सिटी दलदल सिवनी बैक मैनेजर कुम्मा राशी के साथ ऑनलाईन फ्राड हो गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके आईडीएफसी बैंक के्रडिट कार्ड से दस दिन में संदीप कुमार उर्फ रमेश भाई नाम के अज्ञात व्यक्ति ने 109000 रूपए को धोखे से निकाल लिया। इसकी जानकारी कुम्मा राशी को 14 को आईडीएफसी बैंक से आए फोन से हुई। धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट कुम्मा राशी ने विधानसभा थाना में कल शाम दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए मोबाइल नम्बर और खाता की जानकारी लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।