रायपुर
आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचित
15-Jan-2025 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर संघ ने अपनी प्रमुख मांगों से मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया और कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में रायपुर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष केवल वर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा वाजपेयी और श्रीमती योगिता साहू सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
संघ की यह पहल संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे