रायपुर
ठिठूर रहे लोगों को कंबल वितरण
13-Jan-2025 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जनवरी। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ ने रविवार रात को जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किया । फाफाडीह रोड, कचहरी चौक, पंडरी बस स्टैंड, राठौर चौक, रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन एरिया में खुले आसमान तले ठिठूर रहे जरूरत मंद लोगों को कम्बल दिए गए। यह सेवा, समिति के सी नागेश्वर राव, एम गणेश, सी श्रीलक्ष्मी,भीमराव चिछुला, रवि भट, विनय, बी अनीता राव, बी एस नटराज, के माणिक्यम, के विनय, और अन्य सदस्य संदीप वर्मा, के शिव प्रसाद, बी अनीता राव, नटराज,गौतम साहू, बी एच शेखर, जी वी नारायणा ने सहयोग किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे