रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को जोन 3 क्षेत्र के बालाजी उद्यान, शंकर नगर उद्यान, आनंद नगर उद्यान, पंडरी तराई तालाब के साथ विभिन्न शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी एवं कर्मचारी साथ रहे।आयुक्त ने सभी शौचालयों में क्यूआरकोड लगाने, पेमेंट मशीन लगाने सहित निरन्तर स्वच्छता व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त बनाये रखने, तालाब को स्वच्छ बनाने, उद्यानों को अधिकाधिक जनपयोगी बनाकर वहाँ आमजनों को मनोरंजन, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण, सुन्दर परिवेश देने हरसम्भव कार्य करवाने के निर्देश दिए।
निगम उद्यानों में पेंटिंग और रंग - रोगन के साथ ओपन जिम के उपकरणों में आवश्यक सुधार ,बच्चों के लिए झूलों में सुधार करवाकर पेंटिंग करा रहा है।