रायपुर

घर में अकड़ी पड़ी थी लाश, पीएम में हत्या का खुलासा, तीन भाई गिरफ्तार
13-Jan-2025 3:52 PM
घर में अकड़ी पड़ी थी लाश, पीएम में हत्या का खुलासा, तीन भाई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। 
29 दिसंबर  को कुकरी तालाब में मिली लाश की पीएम में हत्या किए जाने और  छानबीन के बाद पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों सगे भाई हैं। 

पुलिस के मुताबिक 28 की शाम करीबन 7 से 8 बजे के मध्य  कुकरी तालाब गुढियारी में राजू डहरिया के घर के पास रोड में गब्बू  उर्फ योगेश डहरिया, और उसके दो भाई बठवा उर्फ संजय  डहरिया व चुकरी उर्फ  घांसी राम डहरिया  तीनों एकराय होकर मृतक सत्यनारायण बेरवंश के साथ वाद विवाद गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दी। और साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक सत्तू का शव उसके घर में रखकर आ गये थे । जो अगले दिन सुबह 11/30 बजे पडोसी मनोज बंजारे ने मृतक के शव को देखने पर उसके बहन भावना को फोन कर बताया कि उसके भाई का शरीर अकड़ा हुआ घर में पडा है उसे कुछ हो गया है । 

सूचना पर भावना ने अपनी दूसरी बहन महेश्वरी कोसरिया एवं हेमलता रत्नाकर को कुकरी तालाब भेजा जिसने सत्यनारायण को एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाहारा भेजवाया, जहां डॉक्टर ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया।मर्ग जांच में  धारा 103(1),238, 3(5), के तहत जांच शुरू क। 10/01/2025 मृतक का पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त होने से पी0एम0 रिपोर्ट का अध्यन किया गया जिसमें मृतक के सिर में फ्रेक्चर होने एवं सिर में कई जगह चोट होने और यह चोटे किसी हार्ड एवं ब्लंट आब्जेक्ट  से आने तथा ये चोटे मृतक की मृत्यु के लिए पर्याप्त होना लेख है । 

पीएम कर्ता डॉक्टर द्वारा अपने ओपिनियन में मृतक की मृत्यु सिर की चोट के कारण हृदय गति रूकना लेख किये है। मर्ग सदर में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना पाये जाने से मृतक के निवास के आसपास लोगो से पूछताछ की गई।  गवाहों ने अपने कथन  बताया कि आरोपियों ने यह वारदात की।  गुढियारी पुलिस टीम ने पता तलाश कर आरोपी गब्बू उर्फ योगेश ऊर्फ उगेश डहरिया, बठवा उर्फ संजय डहरिया एवं चुकरी उर्फ घांसीराम डहरिया के विरूद्ध  सबूत पाये जाने रविवार को   न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट