रायपुर

पीएससी घोटाला: साहिल दार्जिलिंग और गोयल पति-पत्नी नई दिल्ली से पकड़ाए
13-Jan-2025 3:51 PM
पीएससी घोटाला: साहिल दार्जिलिंग और गोयल पति-पत्नी नई दिल्ली से पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग  भर्ती 23 घोटाले  में सीबीआई ने गिरफ्तारियां बढ़ाते हुए आज तीन और चयनित अभ्यर्थियों को विशेष अवकाशकालीन कोर्ट में  पेश कर एक द्न की रिमांड पर लिया है। इन्हे आज दोबारा पेश कर सीबीआई पांच दिन की रिमांड पर लेगी। सूत्रों के मुताबिक साहिल सोनवानी दार्जिलिंग में फरारी काट रहा था । वहीं शशांक और भूमिका गोयल नई दिल्ली से पकड़ा है।

इस तरह से अब तक कुल आठ पकड़े जा चुके हैं। इनमें  साहिल पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल के साथ शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। ये दोनों उद्योग पति श्रवण गोयल के बेटे और बहू है। भूमिका कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की पुत्री है। शशांक पूर्व की परीक्षा में चयन के बाद इस समय एसएलआर के पद पर कार्यरत भी है ।

शनिवार को पूर्व चेयरमैन सोनवानी के नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।
दो दिन में गिरफ्तार पांच लोगों को कल नियमित कोर्ट में पेश कर सीबीआई रिमांड पर लेगी। इस मामले में पूर्व आईएएस के बेटी- बेटा ,बिलासपुर के एक कांग्रेस के नेता का बेटा भी चयनित हुआ है ।


अन्य पोस्ट