रायपुर
युवक से चार लाख की लूट
13-Jan-2025 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जनवरी। शहर के आउटर स्थित सिलतरा चौकी क्षेत्र में चाकू की नोक पर लाखों की लूट हो गई। बाइक में सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाया और 4 लाख से अधिक रुपए नगदी लूटकर फरार हो गए। तीन दिन पहले शुक्रवार की रात 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर बैग लूट लिया।जिसमें रखे 4 लाख से अधिक रूपए थे।लाखों रुपए युवक चेकन लाल ध्रुवसागर टेलीकॉम सर्विस के जियो के डिस्ट्रीब्यूटर का बताया जा रहा है।चेतन ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे