रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। शराब पीने से मना कर रहे बड़े भाई पर छोटे ने और घर के सामने गाली गलौज से मना कर रही महिला पर युवक ने हमला किया। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
मोवा पंडरी पुलिस के मुताबिक अमन नगर मोवा निवासी मो परवेज ने कल शाम अपने छोटे भाई दानिश खान (40) को शराब पीने से मना किया । इससे नाराज दानिश ने गाली गलौज करबियर की बोतल से हमला किया। ।खम्हारडीह के पार्वती नगर निवासी जीरा बाई ने टिनटिन और नानू नाम के दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ने पुराने विवाद पर जीरा बाई के बेटे लक्की बाग व उसके दोस्त सनी से गाली गलौज कर जान लेने की धमकी देकर ईंट पत्थर मारा। यह घटना रविवार रात की है। ।सरस्वती नगर के कोटा पुराने पानी टंकी के पास कल आधी रात भूपेंद्र साहू व साथी ने पुराने विवाद पर हरीश चोटिया (44) के साथ गाली गलौज कर मारपीट की । इधर कटोरा तालाब के भार्गव नगर में अमन दीप नाम का युवक प्रमिला नायक के घर के पास गाली गलौज कर रहा था ।प्रमिला ने मना किया तो उसने धमकी देकर घर के छत में लगी टीन को हिलाकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इन सभी मामलों को धारा 296,115-2,351-2,125-2 3-5 के तहत दर्ज कर लिया है।