रायपुर

बैकुंठ-सिलयारी के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण, फिर कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द
12-Jan-2025 9:11 PM
बैकुंठ-सिलयारी के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण, फिर कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। बैकुंठ- सिलयारी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग पर स्थित रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य  16 जनवरी,  को 03.30 बजे से  4:30 तक एवं  17  जनवरी, को 22.00 बजे से 18 जनवरी को 3:25 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए रेल मंडल ने ब्लॉक लिया है। इसके फलस्वरुप कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। जो इस प्रकार है -

रद्द होने वाली गाडियां-68728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर  16 जनवरी को रद्द, 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 16 जनवरी  को रद्द । (3)  68733 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर  16 जनवरी को रद्द । (4) 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर  16 और 17 जनवरी को रद्द ।  68727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर 17 जनवरी  को रद्द, 58201 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर 18 जनवरी  को रद्द ।

 58207 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर 18 जनवरी को रद्द।  58208 जूनागढ़ रोड रायपुर पैसेंजर  19 जनवरी  को रद्द।  58280 रायपुर - कोरबा पैसेंजर 19 जनवरी  को रद्द। बीच में समाप्त होने वाली ट्रेन-(1) .  16 जनवरी को  68861/68862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू  पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द ।

अशोक नगर, मुंगावली में भी रूकेंगी ये ट्रेनें

छतीसगढ़ और यहां से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को  भोपाल रेल मण्डल के अशोक नगर एवं मुंगावली रेलवे स्टेशनों में स्टापेज की सुविधा जा रही है । इन सभी  ट्रेनों  का दोनों  स्टेशनों में यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छ: माह के लिए दिया जा रहा है ।


अन्य पोस्ट