रायपुर

सूर्य के उत्तरायण बाद रात का तापमान बढ़ेगा
12-Jan-2025 9:10 PM
सूर्य के उत्तरायण बाद रात का तापमान बढ़ेगा

रायपुर, 12 जनवरी। 15 जनवरी से पुन: एक पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रारंभ होने के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। एक अन्य विक्षोभ का असर कम होने से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 13 जनवरी से गिरावट होने की संभावना है । उत्तर छत्तीसगढ में करीब 4 डिग्री, मध्य भाग और दक्षिण भाग में 2 डिग्री के आसपास गिरावट सम्भावित है । प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।


अन्य पोस्ट