रायपुर

6 प्रिंट पैक इंडिया इंडिया 1 से 5 फरवरी तक
12-Jan-2025 9:03 PM
6 प्रिंट पैक इंडिया इंडिया 1 से 5 फरवरी तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। ग्रेटर नोयडा दिल्ली में आईपमा द्वारा प्रिंटिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है जो  1 फरवरी से 5 फरवरी  तक है। जिसका प्रमोशनल मीट आज शाम   7 बजे से होटल बेबीलान केपिटल, जी.ई. रोड़, रायपुर में किया जा रहा है।

आईपमा के अध्यक्ष  जयवीर सिंग , छ.ग. प्रिंटिंग एसोशियेशन के अध्यक्ष  शिवशंकर दानी, सचिव सुजीत चौरसिया ने बताया कि प्रिंटिंग के व्यवसाय में नवीनतम टेक्नालाजी की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ में अपने व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह आयोजन आईपमाद्वारा आयोजित है। जिसमें छ.ग. प्रिंटिंग एशोसियेशन का भी समर्थन है एवं लोगो पार्टनर हैं।

यह एक्सीबिशन साउथ इस्ट एशिया का सबसे बडा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग एक्सपो है। इसमें 600 से भी अधिक एक्सीबिटर्स हैं, 80000 स्क्योर मीटर एरिया में एक्सीबिशन है एवं 1 लाख 25 हजार विजिटर्स आने की संभावना है।


अन्य पोस्ट