रायपुर

कॉलोनी में बे वजह घूमने से मना करने, ग्राम समिति का हिसाब किताब न देने के विवाद में मारपीट
12-Jan-2025 4:25 PM
कॉलोनी में बे वजह घूमने से मना करने, ग्राम समिति का  हिसाब किताब न देने के विवाद में मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी।
बीते 48 घंटे में कॉलोनी में बे वजह घूमने से मना करने, ग्राम समिति के पैसे के हिसाब किताब और साइड न देने को लेकर हुए विवाद पर गाली गलौज डंडे से हमले की आधा दर्जन  घटनाएं दर्ज की गई।

टिकरापारा पुलिस के मुताबिक कमल विहार सेक्टर 4 निवासी विकास मिश्रा (43)और रितिक रोचलानी (23)ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। विकास की रिपोर्ट के  अनुसार रितिक शनिवार रात 10 बजे उसके घर के आसपास कॉलोनी में घूम रहा था । यह देख विकास ने मना किया तो रितिक ने गाली गलौज कर मारपीट की । रितिक ने भी विकास पर मारपीट करने की रिपोर्ट की। 

टिकरापारा के ही कृष्णा नगर शनिवार दोपहर प्रदीप पांडे ने  घर के सामने नाली निर्माण कर रहे नीरज वर्मा  के साथ गाली गलौज कर मारपीट की । प्रदीप जगह छोडऩे को लेकर विवाद के बाद मारपीट की? आदर्श नगर मोवा निवासी नीरज ने थाने में मामला दर्ज कराया। 

देवेंद्र नगर के कपड़ा मार्केट में शुक्रवार रात हेमंत और साथियों ने शेख आर्यन,केशव यादव के साथ पुराने विवाद पर मारपीट की। 
उधर मंदिर हसौद के ग्राम  गोढ़ी निवासी राकेश वर्मा ने पुराणिक निषाद के साथ शुक्रवार रात  पुराने लेनदेन पर गाली गलौज कर डंडे से मार पीट की । इससे पहले ग्राम रीवा के बाजार चौक के निकट साइड देने देने के विवाद पर मनोज साहू और उसके साथियों ने उमेश बघेल के साथ मारपीट गाली गलौज कर उसके पिकअप मालवाहक में भी तोडफ़ोड़ की। गोबरा नवापारा के पारागांव नवापारा ग्राम समिति के पैसे के हिसाब किताब को लेकर जयसिंह ध्रुव और भानुप्रताप व अन्य के बीच गाली गलौज मारपीट की ।पुलिस ने सभी मामलों में धारा 296,351-2,115-2,221,324,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट