रायपुर

दो दिनी राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा
10-Jan-2025 6:21 PM
दो दिनी राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 10 जनवरी। गांधी  मैदान गरियाबंद  में  11 जनवरी  से 12  जनवरी  तक  दो  दिवसीय  राज्य  स्तरीय  डे एंड नाइट कबड्डी  प्रतियोगिता  का  आयोजन  किया  गया  है  जिसमें  विजेता  टीम  को  20001  का  नगद  पुरस्कार  दिया  जाएगा।

उक्त  जानकारी  देते  हुए  आयोजक  मण्डल  के  सदस्यों ने बताया  की  नगर में  इस  तरह  का आयोजन  20  वर्षों  के  बाद  हो रहा  है।  इस  आयोजन  में  राज्य  के  विभिन्न  जिलों की  टीम  हिस्सा लेगी। विजेता  को  20001 रू के  नगद  पुरस्कार  से  सम्मानित  किया  जाएगा। 

उपविजेता  टीम  को  11001रू,  तृतीय  स्थान  प्राप्त  टीम  को  5001 रू  एवं  चतुर्थ  स्थान  पर  रहने  वाली  टीम  को  3001 रू  का  नगद  पुरस्कार  दिया  जाएगा,  साथ  ही  बेस्ट  रेडर एवं  बेस्ट  केचर  को  विशेष  पुरस्कार  से  सम्मानित  किया  जाएगा।


अन्य पोस्ट