रायपुर
दो दिनी राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा
10-Jan-2025 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 10 जनवरी। गांधी मैदान गरियाबंद में 11 जनवरी से 12 जनवरी तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय डे एंड नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें विजेता टीम को 20001 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजक मण्डल के सदस्यों ने बताया की नगर में इस तरह का आयोजन 20 वर्षों के बाद हो रहा है। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों की टीम हिस्सा लेगी। विजेता को 20001 रू के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपविजेता टीम को 11001रू, तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 5001 रू एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 3001 रू का नगद पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही बेस्ट रेडर एवं बेस्ट केचर को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे