रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी। तीन महीन पहले दो अलग-अलग जमीन खरीदी, बिक्री मामले में तिल्दा नेवरा निवासी उमेश कुमार अग्रवाल ने नवीन कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन एवं श्रीमती कस्तुरी जैन और मंगल चंद जैन के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने 2.799 एकड़ भूमि को बेचने का सौदा कर उमेश अग्रवाल से 15 लाख रूपए बयाना लेकर रजिस्ट्री न कर उक्त भूमि को दूसरे के पास बेंच दी।
उमेश कुमार अग्रवाल ने इसकी रिपोर्ट तिल्दानेवरा थाना में कल शाम दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह गांधी चौक नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रहता है। और नवीन कुमार जैन से 23 अक्टूबर 2023 में नवीन कुमार ने ग्राम खपरीकला स्थित जमीन खसरा नंबर 112/1 व 112/2 रकबा 0.566 व 0.567 हेक्टेयर को प्रति एकड़ 11,710,00 रूपये की दर बेचने का सौदा किया था। इसके लिए नवीन जैन ने 15,000,00 बयाना लेकर बिक्री नामा तैयार कराया। जब उमेश अग्रवाल ने जमीन की रजिस्ट्री की बात नवील जैन से की तो वह इस बात से मुकर गया। उमेश अग्रवाल के पूछपरख करने पर पता चला की नवीन जैन ने उक्त भूमि को किसी दूसरे को बेंच दी।
दूसरे मामले में भी उमेश अग्रवाल ने तिल्दा के ही रहने वाले मंगल चंद जैन जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उमेश अग्रवाल ने मंगलचंद जैन की ग्राम तुलसी स्थित जमीन 0.6240 हेक्टेयर के भाग में से 20,000 हजार वर्ग फिट को 675 रूपये प्रति वर्ग फिट के हिसाब से सौदा किया था। इसके लिए मंगलचंद को उमेश अग्रवाल ने 17 10 2023 को बयाना के 10,51000 दिए थे। ं
महीनेभर बाद मंगलचंद ने इकरारनारमा के शर्तो का पालन न कर जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकर गया। बयाना के रूप्ए वापस मांगने पर टालमटोल कर रहा था। मंगलचंद ने बिना किसी जानकारी के जमीन को किसी दूसरे को बेंच दिया। इसकी जानकारी होने पर उमेश अग्रवाल के पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस न कर धमकी देने लगा। इस पर उमेश अग्रवाल ने कल शाम तिल्दानेवरा थाना जाकर मंगलचंद जैन, नवीन जैन और अन्य के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 3(5) 318(4) का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।