रायपुर
वैकुंठ एकादशी पर श्रीबालाजी मंदिरों में विशेष पूजा
10-Jan-2025 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी। हिंदु पंचांग के अनुसार शुक्रवार वैकुंठ एकादशी पर्व मनाया गया। इस मौके पर देश भर के श्री बालाजी वेंकटेश्वर भगवान के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चनाएं हुई। राजधानी के भी सुबह श्री बालाजी कल्याण मंदिर गुढिय़ारी और नाग गोविंदा बालाजी मंदिर में हुए आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रध्दालु शामिल हुए। इस दिन का दक्षिण भारत के हिंदुओं में बड़ा महत्व होता है । इसी विशेष अवसर पर तिरुपति मंदिर के बैकुंठ द्वार से बालाजी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने लाखों की संख्या में श्रध्दालु तिरुमला मंदिर पहुंचते हैं।बुधवार को तिरूपति पहुंचे भक्तों में एंट्री टिकट को लेकर भगदड़ मची थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे