रायपुर

बुजुर्ग दंपत्ति के सूने घर से 4 लाख के जेवर नगदी पार पखवाड़ेभर में
10-Jan-2025 6:18 PM
 बुजुर्ग दंपत्ति के सूने घर से 4 लाख के जेवर नगदी पार पखवाड़ेभर में

दलदल सिवनी मोवा इलाके में लाखों की तीसरी सेंधमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जनवरी। मोवा दलदल सिवनी के सूने मकान में चोरी हो गई। जिस वक्त चोरी हुई, परिवार के सभी सदस्य बहु के दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए थे। अज्ञात चोर इसका फायदा उठाकर सूने मकान में सेंधमारी कर दी। चोर वहां से सोना-चांदी के जेवर और 1.5 लाख रूपए कुल 4 लाख को चोरी कर ले गया।

पुलिस के मुताबिक हर्ष विहार कालोनी दलदल सिवनी निवासी बीपी बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग से रिटायर्ड अधिकारी है। 29 दिसम्बर 2024 को उसके भांजा बहु का निधन हो गया। जिसके दशगात्र कार्यक्रम के लिए वे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बिलासपुर गए हुए थे। जो 8 जनवरी की दोपहर  3.30 बजे वापस घर वापस आए। गेट में लगे ताला को खोलकर घर के अंदर जाकर देखा कि मेन दरवाजे में लगे ताला कुण्डी टूटा हुआ था,। घर के हॉल और अन्य कमरों में जाकर चेक किया तो सामान बिखरा हुआ था। पूजा कमरे में रखा आलमारी खुल हुआ था । और उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने का गले का हार, सोने का चैन  झूमका- बाली, सोने के कंगन, 4 अंगूठी 3 चांदी का करधन-पायल एवं आलमारी में रखे 1,50,000 रूपए नहीं थे। कोई अज्ञात चोर 29 से 7 जनवरी के बीच सूने मकान का ताला तोडक़र सोना-चांदी के जेवर नगदी कुल  4,00,000 रूपए को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी कर रही है। पिछले पखवाड़ेभर में इलाके के  हर्ष विहार आशीष रंजन और अवनि विहार निवासी रेखा शर्मा सोसाइटियों में यह तीसरी चोरी की वारदात है।


अन्य पोस्ट