रायपुर

राजधानी का यातायात हो रहा सुगम, चौराहों में रोटेटरी, लेफ्ट टर्न अब होगा आसान
10-Jan-2025 6:17 PM
राजधानी का यातायात हो रहा सुगम, चौराहों में रोटेटरी, लेफ्ट टर्न अब होगा आसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जनवरी। राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अब दुरूस्त होने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा यातायात सुगम करने के लिए ठोस उपाय अपनाए जा रहे हैं और ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल रही है। साथ ही शास्त्री चैक को नो ऑटो जोन बनाने से रोजाना हजारों लोगों की परेशानियां दूर हो गई है।

दरअसल, शहर के व्यस्तम चौक- चौराहें में रोटरी लगाया जा रहा है। महिला पुलिस थाना चैक, मोतीबाग चैक (बंजारी बाबा), खम्हारडीह और लाखेनगर चैक में रोटरी लगाए जा चुके है और देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। रोटरी लगाने से बिना किसी ट्रैफिक सिंग्नल के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।  इसी तरह लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए फ्लेक्सिबल स्प्रिंग पोस्ट लगाए जा रहे है और जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनकी मरम्मत की जाएगी। इनमें शास्त्री चौक, शारदा चौक, फाफाडीह चौक, कालीबाड़ी चौक इत्यादि शामिल हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्य किए जा रहे है। विभिन्न सडक़ों में लेन मार्किंग, जेब्रा क्रासिंग, संकेतक बोर्ड, कैट्स आई शामिल है। साथ ही सडक़ के किनारे यातायात को बाधा पहुंचाने वाले वृक्षों की छटाई भी की जाएगी।

यातायात सुगम करने लाभांडी की सडक़ों का निर्माण

शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सडक़ों के मरम्मत के साथ ही साथ चैड़ीकरण किया जा रहा है। आज नैशनल हाईवे से होटल कोर्ट मैरिऑट से होते हुए लाभांडी ग्राम तक जो मुड कर लाभांडी स्कूल होते हुए  कैंसर हॉस्पिटल तक जाएगी। करीब 01 किमी सडक़ का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया। साथ ही यह सडक़ पहले सकरी थी जिससे असुविधा होती थी। अब सडक़ के चौड़ी होने से नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग मिल गया और आसानी से आवाजाही हो सकेगी।


अन्य पोस्ट