रायपुर
रायपुर, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में होगा। इसकी जानकारी देते अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कि समाज के संपन्न व्यक्ति जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाये। इस हेतु वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी के अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है। दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महा आरती कभी आयोजन किया गया है। इस चर्चा में भिलाई अध्यक्ष रमेन्द्र अग्रवाल, केशव अग्रवाल भी मौजूद थे।