रायपुर
न्यू राजेन्द्र नगर में अज्ञात लोगों का बेसबॉल बैट से हमला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी। पैतृक जमीन पर हक को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीती शाम जान लेवा हमले में एक युवक घायल हो गया। यह तामासिवनी आरंग की है।
पुलिस के मुताबिक गांव का युवक शेष नारायण साहू (29)पर यह हमला योगेश साहू ने किया। कल शाम योगेश मुर्गा काटने वाला हथियार लेकर पहुंचा। और शेष नारायण को पैतृक जमीन पर कब्जा हड़पने वाले कहकर गाली गलौज करते हुए हत्या की नीयत से कटार (बंडा) से गले के पास हमला कर फरार हो गया। शेष नारायण की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने योगेश पर धारा 296,351-2,109 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इधर बुधवार आधी रात मुकेश कुशाल और पीयूष नाम के लडक़ों ने तेलीबांधा गली नंबर 7 निवासी राहुल आहूजा पर बहुत दादागिरी करते हो कहते हुए गाली गलौज कर मारपीट कर फरार हो गए । इसी इलाके के मौलीपारा निवासी मनीष कुर्रे ने कल रात अपने चाचा श्याम चंद्र आदिल पर घरेलू बात पर चर्चा मारपीट की।
न्यू राजेन्द्र नगर के एवेन्यू रेसीडेंसी निवासी विश्व रंजन पुरोहित पर 4 अज्ञात लोगों ने कल रात धमकी देकर हाथ मुक्के और बेसबॉल बैट से मारकर घायल किया । गोबरा नवापारा के सेमरा निवासी योगेश यादव के घर के पास देवप्रकाश शिवकुमार कल रात गाली गलौज कर रहे थे। योगेश के मना करने पर दोनों ने उस पर हाथमुक्के से मारपीट की। खरोरा के मुड़पार निवासी कुलदीप, शंकर और निशा साहू ने घरेलू विवाद पर पुन्नी बाई धृतलहरे 50 के साथ गाली गलौज मारपीट की। पुलिस सभी मामले दर्ज कर लिया है।