रायपुर

फरवरी में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे, दो दिन हड़ताल तीन दिन छुट्टियों के
09-Jan-2025 7:47 PM
फरवरी में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे, दो दिन हड़ताल तीन दिन छुट्टियों के

आईबॉक ने सरकार को दी नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। आल इंडिया बैंक आफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने सरकार को हड़ताल की नोटिस दी है। यह हड़ताल अगले माह दो दिन 24-25 फरवरी को होगी। लेकिन इस हड़ताल कि वजह से देशभर के बैंक पूरे पांच दिन बंद रहेंगे। 22-23 को शनिवार इतवार और, 26 को महाशिवरात्रि की वजह से अवकाश रहेगा।

यह हड़ताल 5 दिवसीय कार्य सप्ताह और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर होगी। आईबॉक ये राज्य‌ महा सचिव वाई गोपाल कृष्णा ने कहा है कि

इसके अलावा, यूनियन ने प्रदर्शन समीक्षा और पीएलआई पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के हाल के निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग की है, जो नौकरी की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा करते हैं।

इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी/अधिकारी निदेशकों के पदों को भरने और आईबीए के साथ लंबित शेष मुद्दों के समाधान पर जोर दिया गया।

एक बयान में, परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव रूपम राय ने कहा कि कार्यकारी समिति ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है, जो 24-25 फरवरी को होगी।


अन्य पोस्ट