रायपुर
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने चुना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की में चुना गया है। देश के 100 स्मार्ट शहरों में से चयनित 10 शहरों में रायपुर भी है। अन्य 9 शहर लखनऊ, वाराणसी, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जबलपुर, सागर, सतना, बेलगावी हैं। बुधवार को इस पहल का शुभारंभ और सम्मान समारोह नई दिल्ली में राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुआ। इसमें संयुक्त सचिव राहुल कपूर भी शामिल थे।
इस पहल के तहत दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुगम्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शहरों की मदद की जाएगी।
रायपुर स्मार्ट सिटी के एमडी एवं आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल सभी अधिकारी कर्मचारियों , नगरवासियों को बधाई दी है।