रायपुर

तेलीबांधा में जमीन फर्जीवाड़ा, मेडिकल उपकरण और लोन दिलाने सवा करोड़ ठगे
09-Jan-2025 6:26 PM
तेलीबांधा में जमीन फर्जीवाड़ा, मेडिकल उपकरण और लोन दिलाने सवा करोड़ ठगे

महिला के खाते से 41 हजार पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। शहर में जमीन खरीदी, बैक से लोन और मेडिकल उपकरण खरीदी-बिक्री कर मुनाफा देने का झांसा देकर एक करोड़ 38 लाख से अधिक की ठगी हो गई।

तेलाबांधा इलाके के वीआईपी रोड स्थित शासकीय भूमि को अपना बताकर जमीन बिक्री का सौदा कर 38 लाख की ठगी हो गई। विआईपी रोड निवासी विवेक अग्रवाल ने रायपुर निवासी अखिलेश चोपड़ा, परविन , ओमप्रकाश, मनोज वर्मा और अन्य के खिलाफ तेलीबांधा थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक मार्च 2024 में विवेक की मुलाकात अखिलेश चोपड़ा से हुई थी। जो जमीन खरीदी बिक्री का काम करते है। अखिलेश ने विवेक अग्रवाल को श्री राम मंदिर के पास स्थित शासकीय भूमि को स्वयं का बताकर जमीन बिक्री का सौदा किया था। इसके बाद उसके अन्य साथी परविन, ओमप्रकाश, मनोज वर्मा,ने जमीन खरीदने का विश्वास दिलाकर इकरारनामा बनवा 38 लाख रूपए लेकर सौदा किया। विवेक ने जब जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहा तो उसे जानकारी हुई की उक्त भूमि शासकीय है। और उसे अखिलेश चोपड़ा ने इस भूमि का फर्जी दस्तावेद बनावाकर धोखे मे रखा और शासकीय जमीन का खुद का बताकर 38 लाख में सौदा कर दिया। इस बात की जानकारी लेने अखिलेश को फोन कर लेने पर वह टाल मटोल  करने लगा।  विवेक अग्रवाल ने जमीन खरीदी में धोखाधड़ी होने कि शिकायत कल शाम तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अखिलेश चोपड़ा, परविन, ओमप्रकाश, मनोज वर्मा और अन्य के खिलाफ 420, 120बी, 467,468, 471 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

इधर सिविल लाइल पुलिस ने  धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आनंद सागर सोसायटी सेलटेक्स कालोनी खम्हारडीह निवासी एमके साहू ने अपने पड़ोसी के खिलाफ कल शाम ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज चांवला ने एमके साहू को मेडिकल उपकरण खरीदी-बिक्री व्यवसाय में डबल मुनाफ का झांसा देकर 1 करोड़ रूपए को धोखे से हड़प लिए।

 े मई 2024 में मनोज चावला ने मेडिकल व्यवसाय में सीटी स्केन मशीन, वेन्टीलेटर मशीन एवं अन्य मेडिकल उपकरण खरीदी मेंं पैसा लगाने पर छह माह के अंदर दुगना फायदा देने का प्रलोभन दिया। उसकी बातों में आकर एमके साहू ने मनोज चांवला को नकद और चैक से  5-5 लाख दिए जिसका वह प्रत्येक सप्ताह 8 से 10 प्रतिशत मुनाफा देता था। इसके बाद उसके कहने पर उसे 1 मई से जुलाई तक किस्तों में कुल एक करोड़ रूपये दे दिया।

कुछ दिनों तक मनोज चावला मुनाफे का 40-50 हजार रूपये देता रहा,जो बाद मेंदेना बंद कर दिया। इस बारे में मनोज एवं उसकी पत्नी व बहनों से अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगे।  इस प्रकार मनोज चावला, उसकी पत्नी खुशबू अनवानी, बहन नैना चावला, एकता चावला, डली चावला, सपना लेडवानी ने मिलीभगत कर  धोखाधड़ी कर दी। कुछ दिनों बाद मनोज को फोन कर पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। और पुलिस को इस बारे में सूचना देने पर परिवार सहित जान से मारने की बात कही फिर बाद में उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। ठगी होने के शक में एमके साहू ने इसकी रिपोर्ट सिविल थाना में दर्ज कराई है।

महिला के खाते से 41 हजार पार

एक अन्य मामले में पुलिस ने फाइनेंश कम्पनी के कर्मचारी के खिलाफ धोखाधडी मामला दर्ज किया है। बैंक कर्मी ने महिला को लोन दिलाने के नाम पर अंगुली निशान और अन्य दस्तावेदों का दुरूपयोग कर उसके खाते से 41430 रूपए को निकाल लिए।

ै गौतम नगर बुद्ध विहार लाखेनगर निवासी वर्षा मेश्राम ने इसकी रिपोर्ट तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसने  भारत फायनेंस फायनेंस इंफ्रजन में लोन के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए कुछ दिन पहले रामेश्वर दास मानिकपुरी घर पर आकर मार्च क्लोजिग कह कर 22-3-2024 वेरीफिकेशन नही होन पर लोन का पैसा रिटर्न होने का झांसा देकर अगुठा लगावा कर उसके आई डी से आई डी नंबर 35:12:049:01:007 से 41,430 रूपये निकाल लिए। वर्षा मेश्राम ने ठगी होने के शक में इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने बैक कर्मी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट