रायपुर

खारुन में तैरती मिली महिला की लाश
09-Jan-2025 6:23 PM
खारुन में तैरती मिली महिला की लाश

रायपुर, 9 जनवरी। महादेव घाट के पास  खारुन नदी में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। लाश पानी मे तैरते मिली है। आशंका है कि यह आसपास से बहकर आई होगी। डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस डीडी नगर, भाठागांव चंगोराभाठा अमलेश्वर में हाल में लापता लोगों की जानकारी लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। और मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमास्टर्म के लिए भेज दिया है।


अन्य पोस्ट