रायपुर

पूर्व डायरेक्टर ने किया 1.5 करोड़ गबन
09-Jan-2025 6:22 PM
पूर्व डायरेक्टर ने किया 1.5 करोड़ गबन

फिर साथी को धमका कर डेबिट कार्ड लूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। कम्पनी के पूर्व पार्टनर ने कम्पनी को करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी कर दी। साथ ही पार्टनर के घर जाकर धमकाया। देवेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अविनाश साहनी ने पुलिस को बताया कि वह कोमसेट नेटवर्क इंडिया प्रा.लि.कंपनी का डायरेक्टर है। कम्पनी में  प्रतिक्षा डोगरे, सुधीर डोगरे, प्रभात शुक्ला भागीदार हैं। उनके द्वारा अपने कंपनी के शेयर को अप्रैल 2024 में सतीशचन्द्र निवासी जिला बलिया उत्तर प्रदेश को 25 प्रतिशत दिया गया था। शेष शेयर संतोष साहनी, विकास चौधरी एवं अविनाश साहनी के पास थे। 25 प्रतिशत शेयर होने के कारण सतीश चन्द को डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। कम्पनी के डायरेक्टरों की सहमति से  कंपनी का  बैंक खाता देवेन्द्र नगर शाखा  खोला गया। जिसमें सतीश चन्द्र ,अविनाश साहनी को संचालन के लिए नियुक्त किया गया था।

इस दौरान सतीश चन्द्र ने अपना नाम बैंक खाते मे दर्ज करवाकर कंपनी के खाते से लगभग 1,50,000,00 रूपए को बगैर किसी सूचना के निकाल लिया गया। जिसकी शिकायत पूर्व में कंपनी के डायरेक्टर संतोष कुमार साहनी ने थाना पीथमपुर जिला धार म0प्र0 में दर्ज कराया था। जांच में संतीश चन्द्र के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। सतीश चन्द्र ने जमानत पर रिहा होने के बाद कंपनी के आफिस में अपने अन्य साथियों  के साथ घुसकर गाली गलौज कर पूर्व में हुए एफआईआर को वापस लेनेे जान से मारने की धमकी दी। कंपनी के डेबीड कार्ड जो प्रभात शुक्ला के नाम से है उसे ले गया और कार्उ से एक लाख तीन हजार रूपए को निकाल लिया। इस प्रकार कूटरचना एवं फर्जी कागजात तैयार कर कपंनी के साथ छल कपट कर धोखाधडी किया गया। पुलिस ने शिकायत पर सतीश चंंद्र के खिलाफ धारा 296, 333, 351(2), 318(4), 336(3), 3(5) का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट