रायपुर

मोबाइल लुटेरे दो माह बाद गिरफ्तार, बाइक चाकू जब्त
09-Jan-2025 6:21 PM
मोबाइल लुटेरे दो माह बाद गिरफ्तार, बाइक चाकू जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। नेवरा तिल्दा पुलिस ने तीन मोबाईल लूटेरे युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों से लूटा गया रियलमी के मोबाईल,लूट में इस्तेमाल बाइक और एक चाकू जब्त किया गया ।

ग्राम खम्हरिया स्थित नकोडा पाईप इम्पेक्स प्रा.लि. के लेबर क्वाटर निवासी पंकज कुमार मंडल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह दो माह पहले 3 नवंबर को शाम के समय सामान खरीदकर वापस कंपनी जा रहा था। करीबन 6:30 बजे कंपनी के गेट नंबर 2 के पास पहुंचा था तभी एक मोटर सायकल में तीन युवक आए और पंकज को घेरकर चाकू से वार कर उसका रियलमी मोबाईल फोन को लूटकर भाग गये। इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पड़ताल करते हुए मुखबीर की सूचना पर तीनों को कल गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । इनमें  आशुतोष कटरिया उर्फ आशु 24  वार्ड 1 ग्राम खम्हरिया,हाल पता - वार्ड  24 संतोष नगर बीरगांव डोमन वर्मा उर्फ सागर  21  साकिन वार्ड 15 ग्राम कोनारी स्कूलपारा,  तिल्दा  हाल पता - वार्ड 22 कैलाश नगर बीरगांव शुभम किराना स्टोर्स के बाजू  इन्द्रकुमार वर्मा उर्फ पिन्टू 21  वार्ड- 1 ग्राम खम्हरिया  हाल पता - वार्ड 09 न्यू शांति नगर बीरगांव साहू कंस्ट्रक्शन के पास शामिल हैं।


अन्य पोस्ट