रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। थाना आरंग क्षेत्र में गांजा और अन्य नशीली सामग्री का कारोबार करने वाले पेवन लोधी 40 निवासी पंचमुखी महादेव मंदिर के पास आरंग के विरूद्ध संभागायुक्त कोर्ट द्वारा पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 10 के तहत 06 माह तक जेल में निरूद्ध रखने का आदेश दिया है। पेवन लोधी के विरूद्ध थाना आरंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अपराध पंजीबद्ध है। मुखबिर के माध्यम से मादक पदार्थ बिक्री करने की सूचना प्राप्त होती रहती है। पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही होने से आरोपी को 06 माह तक जमानत नही मिल पायेगी पीट एनडीपीएस की कार्यवाही शासन के द्वारा किया जाता है। यह ड्रग पैडलर्स के खिलाफ रासुका जितना सख्त पिट एनडीपीएस एक्ट है।
इधर तेलीबांधा पुलिस ने लाभांडी शराब दुकान के पास दीपक बबलानी को 3.10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने ऑक्सीजोन गार्डन के पास सूरज बंजारे को गिरफ्तार कर ढाई सौ ग्राम गांजा जब्त किया।