रायपुर

तीन कमरों वाले घर से गोमांस के बड़े बड़े टुकड़े-हथियार, और खून के धब्बों के साथ आटो जब्त, एक हिरासत में
09-Jan-2025 3:42 PM
तीन कमरों वाले घर से गोमांस के बड़े बड़े टुकड़े-हथियार, और खून के धब्बों के साथ आटो जब्त, एक हिरासत में

बुधवार देर रात आजाद चौक थाना इलाके के एक मोहल्ले में गौकशी से जुड़े एक बड़े मामले का‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी।  खुलासा हुआ है। यहां के एक घर में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। गौ सेवकों की टीम ने इसकी आजाद चौक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बड़ी मात्रा में गौ मांस के टुकड़े,तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। इन्हें  जब्त कर लिया है। वहीं एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मोहल्ले के एक घर के तीन कमरों में गौकशी का काम हो रहा था। गौ सेवकों को इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके बाद संदिग्ध घरों की रेकी की गई। सूचना पक्की होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी। गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को मौके से एक खुर्शीद अली नामक शख्स की आईडी भी मिली है। घर से दो-तीन डायरियां भी मिली हैं, जिसमें खरीदने बेचने वालों के नाम, वजन और रेट लिखा हुआ है। कमरों में ढाई से 3 फिट लम्बे चौड़े गौ मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। मामले को लेकर गुस्साए गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया।

गौ सेवकों ने बताया कि पहली बार दरवाजा खुलने पर अंदर दो आदमी और दो से तीन महिलाएं दिखाई दीं। जांच के समय बिजली भी चली गई, और इसका फायदा उठाकर व लोग पिछले दरवाजे से फरार हो गए।  वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है।

पुलिस ने खून से सना हुआ एक ऑटो भी मौके से जब्त किया है। आशंका है कि रायपुर के आसपास ही पहले गाय की हत्या की गई होगी।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एएसपी लखन पटले ने पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर बड़ी मात्रा में मांस के टुकड़े मिले हैं जो प्रथम दृष्टियां गौ मांस नजर आ रहा है जिसे लैब में भेजा जा रहा है। पटले ने कहा एक संदेही को पकडक़र पूछताछ की जा रही है। यह घर जिनका भी है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
 


अन्य पोस्ट