रायपुर
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को आजीवन कैद
08-Jan-2025 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जनवरी। विशेष न्यायाधीश पंकज सिन्हा ने दो बहनों की हत्या करने वाले आरोपियों को दोहरे आजीवन कैद की सजा सुनाई है। दोनों बहनें आदिवासी वर्ग की थीं। टिकरापारा थाना इलाके में यह हत्या दिसंबर 2019 को दोनों आरोपियों ने की थी। पांच वर्ष तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज आरोपी शोएब अहमद उर्फ सैफ, और गुलाम मुस्तफा को आजीवन कैद की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे