रायपुर

लंबित पेंशन प्रकरण निपटाएंगे जोन अधिकारी
08-Jan-2025 6:12 PM
लंबित पेंशन प्रकरण निपटाएंगे जोन अधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने बुधवार को  मुख्यालय में सभी अपर आयुक्त उपायुक्त,एसई,ईई, विभागों के प्रभारी अधिकारियों के साथ   साप्ताहिक टी.एल. बैठक की। इसमें  आयुक्त  मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देषित किया कि निराश्रित पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत आवेदनों की नियमानुसार शत प्रतिषत संख्या में समय पर स्वीकृत करें । ताकि किसी भी पात्र  को भटकना ना पड़े।

आयुक्त ने इन सभी प्रकरणों की जांच, और स्वीकृति के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जोन 1 में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी, जोन 2 दिनेश निर्मलकर, जोन 3  जसदेव सिंह बाबरा, जोन 4  विनोद पाण्डेय, जोन 5 श्रीमती कृष्णा खटीक, जोन 6  संजय बागड़े, जोन 7  रमाकांत साहू, जोन 8  श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 9 डॉ. अंजली शर्मा, जोन 10 खीरसागर नायक को जिम्मेदारी  दी है।

आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को नगर निगम के मूलभूत कार्यो सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन का राजधानी शहर के अनुरूप प्राथमिकता से करने कहा है। ताकि आमजनों को  अनावष्यक रूप से भटकना ना पड़े।

अनुकंपा नियुक्ति के लिए पैसे मांगे तो सूचना आयुक्त को दे

नगर निगम रायपुर के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में अभ्यर्थियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में संलग्न समस्त दस्तावेजो का परीक्षण पूरा कर लिया गया है ।  सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के कुल 143 प्रकरण की सूची जारी की गई है। सभी से अनुरोध किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति / कर्मचारी अनुकंपा नियुक्ति हेतु पैसे की मांग करता है, तो इसकी लिखित सूचना आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को तत्काल देने का कष्ट करे।


अन्य पोस्ट