रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। दुष्कर्म के आरोपी शादीशुदा होटल कारोबारी दीपक शर्मा को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
फेसबुक में परिचय के बाद उसने अपने घर अविनाश आशियाना कबीर नगर ले जाकर महिला से रेप किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली भी करता रहा।
पीडि़ता ने 28 दिसंबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दीपक शर्मा ने पीडि़ता से जान पहचान बनाकर 9 नवंबर 2021 को अपने परिवार से मिलवाता हूं कह कर अपने निवास स्थान अविनाश आशियाना कबीर नगर ले गया जहां कोई नहीं था और मैं तुमसे प्यार करता हूं कह कर पीडि़ता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और बोला कि इस घटना के बारे में किसी को बताई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा तथा संबंध बनाते समय पीडि़ता का वीडियो बनाकर वायरल करने की ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में आरोपी दीपक शर्मा के विरुद्ध धारा 376(2)(हृ), 384, 323, 506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान उसके ओडिशा में होने की सूचना पर वहां गई टीम ने पकड़ा और न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।