रायपुर
रायपुर, 8 जवनरी। धरसीवां इलाके में 5-6 की रात में शराब दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान के अंदर रखे व्हीस्की पौवां की 6 पेटी कुल 37440 रूपए को चोरी कर ले गया। सुपरवाईजर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमेश राजवंशी ने बताया कि वह कुंरा कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान मे सुपरवाईजर है। 5 एवं 6 की रात में शराब दुकान से 6 पेटी शराब की चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात 1.30 बजे दुकान का शटर तोडक़र वहां से शराब की पेटी ले गए। जिस समय चोरी हुई वहां पर गार्ड नरेश मारकण्डे एवं अर्जुन निषाद ड्यूटी पर थे। सुरक्षाकर्मी दुकान की राउंड करने के बाद 4.30 बजे निकले तो देखे कि दुकान का ताला टुटा हुआ था। सीसीटीवी की फूटेज चेक करने पर उसमें दो अज्ञात चोर दिखे जो दुकान का शटर कांट कर शराब चोरी कर ले गए। शिकायत पर धरसीवां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ड) का अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
उधर तिल्दा नेवरा के मंठपारा बीरगांव निवासी भोला वर्माने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तिल्दा सांई धाम के पास उसका नेहा हार्डवेयर इलेक्ट्रीकल एंड सेनेटरी का दुकान है। जहां कल रात चोरी हो गई। चोर गल्ले में रखी नगदी 37000 एवं 10, 5, 2,1 के सिक्के करीबन 6000 रुपए 10 नग चांदी के सिक्के कीमत 2500 टेबलेट नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर छत में दुकान के घुस कर चोरी कर ले गया है।