रायपुर
आरंग के मुख्य मार्ग में कार्रवाई
08-Jan-2025 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जनवरी। आरंग नगर के मुख्य मार्गो को व्यवस्थित करने एवं यातायात को सुगम बनाने के नगर पालिका, विद्युत , पीडब्ल्यूडी , पुलिस टीम ने कार्रवाई की । बस स्टैंड में अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित करने विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।मुख्य मार्गो में स्थित दुकानों के बाहर रखे सामानों को अंदर कराया। और साथ ही साथ शहर में गंदगी करने वालों पर जुर्माना भी किया। मुख्य मार्ग में रखी खराब गाडिय़ों को हटाने पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे