रायपुर

25 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस
08-Jan-2025 2:47 PM
25 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस

रायपुर, 8 जनवरी।  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षण संस्थानों में पूर्वान्ह 11 बजे शपथ लेने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सभी शासकीय व सार्वजनिक उपक्रम कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में भारत निर्वाचन आयोग के लोगो, जो मतदान के महत्व की पुष्टि करता है का उपयोग आधिकारिक वेबसाइटों में भी किया जाएगा। सभी गतिविधियों के फोटोग्राफ्स आयोग के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट