रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। नगर निगम ने राजधानी के प्रमुख उद्यानों में स्वच्छता पेयजल, रौशनी को लेकर सभी जरूरी सुविधाएं जुटाने जोर दे रहा है। आयुक्त ने अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों, जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं को उद्यानों को संवारने का कार्य की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करने निर्देषित किया है । इनमें गांधी उद्यान , आक्सीजोन, निगम मुख्यालय उद्यान, मोतीबाग, अनुपम गार्डन में स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाष प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय प्रबंधन सहित पौधरोपण सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे है। साथ ही उद्यानों में लॉन एवं पाथवे की सफाई सहित पौधों की छंटाई करवा रहा है। उपायुक्त श्रीमती राजेष्वरी पटेल जोन कमिष्नर राकेश शर्मा ने अरविंद दीक्षित वार्ड के गुरूमुख सिंह नगर में निर्माणाधीन स्मार्ट टायलेट की प्रगति का अवलोकन किया। उपायुक्त एवं जोन कमिष्नर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।