रायपुर
एक ही दिन में चार बाइक चोरी
07-Jan-2025 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जनवरी। राजधानी में एक बार फिर बाइक चोर सक्रिय हैं। बीते दो दिन में शहर के अलग अलग इलाकों से 4 बाइक पार हो गए। कल दोपहर डीडी नगर के रोहिणीपुरम चौक स्थित गायत्री अस्पताल के पास से युवक नरपत सिंह की एक्टिवा सीजी 04- एनवी 0379 चोरी कर ली गई। सिविल लाइंस के नूरानी चौक से कल रात मिर्जा असलम बेग की सुजुकी बाइक सीजी 04-पीएक्स 2040, डूमरतराई शराब दुकान के पास से कमलेश धृतलहरे की पल्सर बाइक सीजी 04- पीडब्लू 1627 और माढ़ंर में रोड किनारे खड़ी बलराम पटेल की प्लेटिना सीजी 04- एनएल 7440 चोरी कर ली गई ।
गोबरा नवापारा के ग्राम टीला खार में सालिकराम पटेल के खेत में लगा सोलर पैनल, सबमर्सिबल पंप, केबल वायर कुल कीमत 40हजार चोरी कर लिए गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे