रायपुर

विशाखापट्टनम रेल जोन का शिलान्यास कल करेंगे मोदी
07-Jan-2025 7:15 PM
विशाखापट्टनम रेल जोन का शिलान्यास कल करेंगे मोदी

रायपुर, 7 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 जनवरी को विशाखापत्तनम में दक्षिण तट रेलवे जोन मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे। साथ ही  आंध्र प्रदेश में 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेलवे 8 और सडक़ परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। विशाखापट्टनम रेलवे जोन

भारतीय रेल का 18वां जोनल आफिस होगा। इसके अधीन गुंटकल, गुंंतुर और विजयवाड़ा रेल डिवीजन होंगे। इस डिवीजन की घोषणा 6 वर्ष पहले ही हो गई थी लेकिन आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन  रेड्डी सरकार के जमीन आवंटन नहीं किए जाने से शिलान्यास के साथ जोन का भी काम शुरू नहीं हो पाया था। टीडीपी सरकार ने पिछले ही महीने जमीन अलॉटमेंट करने के बाद रेलवे बोर्ड ने भवन निर्माण का टेंडर जारी कर दिया था। और पीएम मोदी कल आधार शिला रखेंगे। इस जोन में छत्तीसगढ़ की केके (किरंडुल कोत्तवलसा )रेल लाइन शामिल होगा।


अन्य पोस्ट